LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से संपादक हेमसागर श्रीवास ने की सौजन्य भेंट

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं संपादक हेमसागर श्रीवास ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय, सरल, सहज, सौम्य विकास पुरुष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाक़ात की।
इस अवसर पर श्रीवास ने मुख्यमंत्री को देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएँ दीं तथा प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उनके संकल्प की सराहना की।
औपचारिक चर्चा के दौरान श्रीवास ने साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को बेहतरीन जनहितकारी पहल बताया। साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए गाँव-गाँव तक कौशल व हुनर प्रशिक्षण पहुँचाने पर भी विशेष जोर दिया और इस दिशा में राज्य सरकार की पहल की प्रशंसा की।



