LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा मंडल जोबी की बैठक सम्पन्न, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की बनी रूपरेखा!

खरसिया/डोमनारा, 12 सितम्बर 2025 – भारतीय जनता पार्टी मंडल जोबी द्वारा ग्राम डोमनारा में बीडीसी मालती राठिया के निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितम्बर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस) से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र प्रकाश गवेल रहे। कार्यक्रम में सहप्रभारी कुंतीलता साहू, जनपद अध्यक्ष रामकुमारी राठिया, जिला कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष छेदूराम राठिया, महामंत्री दिनेश पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल निषाद, टीएसएस अध्यक्ष आत्मा राठिया एवं प्रबंधक रामाधार गवेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गुलाब राम राठिया, प्यारेलाल चौहान, सुखलाल डनसेना, कैलाश चौहान, विजय लाल राठिया, मनमोहन राठिया, चुनीदास महंत, दिगंबर सिंह, छगनलाल (लाला पटेल), नीलकुमार सितंबर राठिया, दर्शन सिंह राठिया, बीरसिंह राठिया, बहादुर सिंह, आनंदराम, शोभाराम राठिया, कन्हैयालाल राठिया, मनहरण पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिलाएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवा और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button