LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा
नरसंहार जैसा हत्याकांड ग्राम ठुसेकेला मे एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या



खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला (राजीव नगर) में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बुधराम उरांव (44), उनकी पत्नी सहोदरा (40), बेटा अरविंद (12) और बेटी शिवांगी (3) की लाश घर के पीछे खाद के गड्ढे से बरामद हुई। पिछले दो दिनों से यह परिवार लापता था। शुक्रवार सुबह घर से उठी बदबू और बंद दरवाजे ने ग्रामीणों को शंका में डाल दिया। जब लोगों ने झांका तो अंदर खून के छींटे और खुदी हुई जमीन दिखाई दी। पुलिस को सूचना दी गई।
फॉरेंसिक टीम मौके पर
सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस और रायगढ़ मुख्यालय से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान खाद गड्ढे से चारों शव निकाले गए। मौके पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल भी मौजूद रहे। पूरे घर और बाड़ी को सील कर दिया गया है।
ग्रामीणों में दहशत
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक घर दो दिन से बंद था। वहीं मृतक की बड़ी बेटी शिवानी (15) जो गांव से बाहर पढ़ाई कर रही थी, फिलहाल सुरक्षित है।
एसपी दिव्यांग पटेल का बयान
एसपी पटेल ने बताया कि, “घर के अंदर खून के धब्बे मिले हैं। आशंका है कि धारदार हथियार (टंगिया) से वार कर हत्या की गई और शवों को छिपाने की कोशिश की गई। फॉरेंसिक जांच चल रही है। जल्द ही तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।”



