देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सूपा मंडल में सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान का आयोजन


रायगढ़ :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन देश सेवा को समर्पित करते हुए यह संदेश दिया है कि पूरा देश उनका परिवार है।
इसी कड़ी में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल अंतर्गत ग्राम रावनखोदरा के बंजारी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सेवा ही सर्वोच्च धर्म का संकल्प लिया।



