घर वापसी आंदोलन के महानायक बाबा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को ‘कर्मवीर अवार्ड 2025’ से सम्मानित

IMG-20250916-WA0363

Loading

रायगढ़ :-
हिंदू कुल तिलक एवं घर वापसी कार्यक्रम के महानायक, परम आदरणीय बाबा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे उनके निरंतर कार्यों के लिए ‘कर्मवीर अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र एवं बिहार सरकार द्वारा यह सम्मान उन्हें विशेष रूप से घर वापसी कार्यक्रम में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया।

बाबा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने जीवन को समाज सेवा और राष्ट्र उत्थान को समर्पित कर रखा है। घर वापसी कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने हजारों लोगों को उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जोड़ा है। उनके नेतृत्व और समर्पण भाव के कारण वे समाज में प्रेरणास्रोत के रूप में देखे जाते हैं। समाज के विभिन्न वर्गों और अनुयायियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा जूदेव सचमुच “राजा नहीं, फकीर हैं… छत्तीसगढ़ का वीर हैं।”

यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि छत्तीसगढ़ और पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

Editor Hemsagar shrivas