LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
किरोड़ी नगर मंडल में जिला संगठन के कोषाध्यक्ष सनत नायक के नेतृत्व मे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया!


रायगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत किरोड़ी नगर मंडल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
रेलवे स्टेशन परिसर में मंडल स्तर पर साफ–सफाई का विशेष कार्य जिला संगठन के कोषाध्यक्ष श्री सनत नायक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वच्छता विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश उरांव, मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को देश सेवा और स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित किया है। सेवा पखवाड़ा अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए समाजसेवा का अवसर है।



