गरीबों के मसीहा विधायक रामकुमार यादव के सारथी संतोष मानिकपुरी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया!


चंद्रपुर :-
गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले विधायक रामकुमार यादव के विश्वासपात्र सारथी संतोष मानिकपुरी का जन्म दिवस आज उत्साहपूर्वक मनाया गया। विधायक रामकुमार यादव साथ मे केक खिलाते हुए उनके अजीज ईमानदार सारथी संतोष को बधाई दी! इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संतोष मानिकपुरी का जीवन उनके नाम की ही तरह “संतोष” की भावना से परिपूर्ण है। विधायक यादव के सारथी के रूप में वे सदैव संतुष्ट रहते हुए समाज की सेवा और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मानना है कि विधायक रामकुमार यादव के साथ रहकर जो अवसर उन्हें समाजसेवा का मिला है, वही उनके लिए पर्याप्त और संतोष का कारण है।
सादगी, निष्ठा और समर्पण के प्रतीक संतोष मानिकपुरी को जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।



