सूपा मंडल के ग्राम सुर्री मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भजन संध्या के साथ मनाया गया!


रायगढ़ :- पुसौर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सुर्री मे विश्वकर्मा भगवान की जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भजन संध्या के साथ मनाया गया l


पुरे देश मे प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन दिन को सेवा पखवाडा के तहत आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा हैं l वही भाजपा नेता खीरसागर नायक के नेतृत्व मे कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सदस्य — ब्रजेश गुप्ता, लक्ष्मी जीवन पटेल, भगवती डोलनारायण नायक, महामंत्री गौतम गुप्ता सरपंच- मीनाक्षी टेकलाल नायक ने विश्वकर्मा भगवान का पूजा अर्चना किये और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का सभी ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की ईश्वर को कामना किये l जिससे देश एक विकसित राष्ट्र की बन सके l मोदी के जन्मदिन को रात्रि मे भजन संध्या कीर्तन जसगीत के साथ ग्रामवासियो ने हर्षोल्लास के साथ मनाया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता खीरसागर नायक ने कहां की श्री नरेंद्र मोदी हमारे देश के एक ऐसा सपूत पुरुष हैं जिन्होंने देश वासियो के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया l उनका एक ही उद्देश्य हैं l सेवा ही मेरा परम धर्म और कर्म है l कार्यक्रम मे उपसरपंच सुरेंद्र कुर्रे, फागुलाल, दीनबंधु , बिजेंद्र त्रिपाठी व गणमान्य सहित ग्राम वासी उपस्थित थे l



