LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजयुमो खरसिया ने पूर्व गृह मंत्री के सुपुत्र व विधायक उमेश पटेल के खिलाफ एफ आई आर करने के लिए चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन!

खरसिया। भाजपा युवा मोर्चा खरसिया ने पूर्व गृह मंत्री के सुपुत्र एवं वर्तमान विधायक उमेश पटेल के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है।
युवामोर्चा ने आरोप लगाया कि दिनांक 16 सितंबर 2025, मंगलवार को आयोजित अधिकार यात्रा के दौरान विधायक उमेश पटेल ने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह “अशोक चक्र” के ऊपर जूता पहनकर बैठकर उसका अपमान किया।
इस कृत्य को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 2005 के तहत राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान मानते हुए भाजयुमो ने इसे देशद्रोह करार दिया और खरसिया चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, जिला मंत्री गायत्री केसरवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, महामंत्री साहिल शर्मा (चीनू), नीलेश अग्रवाल, अखिल गर्ग, योगेश गर्ग, यश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, लाला राठौर, अमित साहू, किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button