LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किंकारी नाले में बह गई कार, बाल–बाल बचे तीन लोग


सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले में बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नाले उफान पर आ गए हैं और जगह-जगह पानी पुल-पुलियाओं के ऊपर से बह रहा है।
बरमकेला के विक्रमपाली के पास किंकारी नाला में ऐसा ही एक बड़ा हादसा टल गया। उड़ीसा की ओर जा रही स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने बहते पानी को पार करने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव में कार नाले में बह गई।

हादसे में बड़ी मुश्किल से कार सवार तीनों लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार चालक ने लापरवाही करते हुए पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कार को नाले में उतार दिया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कार पानी में बह गई और लोग जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button