LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

संगठन सृजन अभियान के तहत दंतेवाड़ा में हुई बैठक में विधायक रामकुमार यादव हुए शामिल

सक्ति: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत 9 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव ने शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी एक मजबूत संगठन है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं में जोश, जज़्बा और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा देखकर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस का भविष्य और भी सशक्त होगा।” उन्होंने कहा कि “आप सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की असली ताकत हैं, जिनके संकल्प और परिश्रम से दंतेवाड़ा का संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।”

विधायक यादव अपने सरल और सहज स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे जहां भी प्रवास पर रहते हैं, अपनी कार्यशैली और विनम्रता से कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं।

बैठक के दौरान एआईसीसी पर्यवेक्षक श्री सय्यद अजमतुल्लाह हुसैनी, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा, तथा डभरा नगर की युवा टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button