LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़
श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और सांसद राधेश्याम राठिया भी रहे उपस्थित !

रायगढ़ (लैलूंगा): लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में स्थित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर में आज भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं वेदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने माता रणेश्वर रामचंडी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का संचार हुआ है।



