चंद्रपुर विधायक के निवास में दीपावली की रौनक, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब !


रायगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर विधायक रामकुमार यादव के निवास में देवतुल्य जनता का तांता लगा रहा। सुबह से ही क्षेत्र के महिलाएं, पुरुष व युवा बड़ी संख्या में पहुंचकर विधायक को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते रहे। क्षेत्र के जनताओ का अपार स्नेह उस वक्त देखने को मिला जब महिलाएं थाली में दीप प्रज्ज्वलित कर तिलक लगाते हुए श्रीफल के साथ विधायक को दीपावाली का बधाई देने लगे।


विधायक रामकुमार यादव ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और प्रकाश पर्व दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा — “जब लोगों के चेहरों पर दीपक जैसी मुस्कान देखी, तो लगा यही है सच्ची खुशियों की दिवाली।”
विधायक ने सभी से आत्मीय संवाद किया और कहा कि जनता का यह विश्वास और स्नेह उनके लिए सबसे बड़ा पूंजी है। उन्होंने कामना की कि प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।




