विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कलार समाज के महाध्यक्ष विजय जायसवाल जल्द कर सकते हैं भाजपा प्रवेश!

रायगढ़। आगामी समय में छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनैतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कलार समाज के केंद्रीय महाध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय जायसवाल बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में विजय जायसवाल की प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों एवं भाजपा के शीर्ष नेताओं से लगातार मुलाकातें हो रही हैं। इन मुलाकातों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि जायसवाल जी का रुख अब भाजपा की ओर है।
सूत्रों का कहना है कि विजय जायसवाल रायपुर में मंत्रियों के आवासीय क्षेत्र में दो फॉरच्यूनर और एक थार गाड़ी के साथ देखे गए, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि निकट भविष्य में वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
यदि ऐसा होता है तो खरसिया विधानसभा के राजनीतिक समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।



