LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*क्या हुआ था जब रोते हुए एक माँ ने ओपी के काफिले को रोककर उनसे कहा था जब आपकी सरकार बन जाएगी तो CGPSC में हुए गडबड़ी की जांच करना और दोषियों को जेल के पीछे भेजना*

 

*CGPSC जैसे प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्थाओं में इस प्रकार के घोटाले और भ्रष्टाचार ठीक उसी समान है जैसे 100 मीटर की दौड़ में एक बच्चे को कहें कि तुम 80 मीटर आगे जाकर दौड़ लगाओ और दूसरे से कहें कि तुम 200 मीटर पीछे जाकर दौड़ शुरू करो*

विधानसभा सत्र के दौरान अपनी बात विधानसभा में रखते हुए ओपी ने कहा कि सुपर 30 एक मूवी बनी है आनंद कुमार जी के ऊपर जिसमें ऋतिक रोशन का एक डायलॉग है जो बड़ा ही प्रासंगिक है इस सन्दर्भ में ।ऋतिक रोशन जी कहते हैं-“इन अमीरों ने खूब चिकना सड़क बनाया अपने लिए और हमारे रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे खोदते चले,पर यहीं वो गलती कर बैठे कि हमको छलांग लगाना सीखा दिए। अब जिस दिन भी छलांग लगाने की स्थिति आएगी उस दिन सबसे लंबा और सबसे बड़ा छलांग हम ही मारेंगे…”भारत का एक गरीब बच्चा जो किसी राजा का बेटा नहीं है,चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ वह व्यक्ति भी अगर सोचता है कि मैं बड़ी छलांग लगाकर जीवन में कुछ ऊंचाई हासिल कर सकता हूं,सामाज के लिए, देश के लिए, प्रदेश के लिए कुछ काम कर सकता हूं तो उसके लिए बहुत बड़ा माध्यम शिक्षा होती है ।ऐसे युवाओं के आस्था और विश्वास के केंद्र होते हैं UPSC और CGPSC जैसे संवैधानिक संस्थाएं होती हैं। हमारे देश की संविधान की प्रस्तावना में हम भारत के लोग संविधान को अधिकृत अधिनियमित और आत्माकृत करते हैं। इस बीच में जो अंश आता है उसमे सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय की बात आती है। उसमें प्रतिष्ठा और अवसर के समता की बात आती है। कोई भी लोकतांत्रिक व्यवस्था तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक उसमें समानता स्थापित न हो और जब पी.एस.सी जैसी संस्थाओं में जब भ्रष्टाचार और घोटाला होने लगता है तो उसी तरह की दौड़ हो जाती है जैसे 100 मीटर की दौड़ में एक बच्चे को कहें कि तुम 80 मीटर आगे जाकर दौड़ लगाओ वही दूसरे बच्चे को कहें कि तुम 200 मीटर पीछे जाकर दौड़ लगाओ। जब भी इस विश्वास के केंद्र में इस प्रकार का भ्रष्टाचार होता है तो योग्य बच्चा न केवल उस भर्ती से वंचित हो जाता है बल्कि पूरे सामाज के पूरे प्रदेश के युवाओं में हताशा और निराशा का वातावरण निर्मित हो जाता है। चुनाव के दौरान ग्राम- महापल्ली के पास एक गरीब मां बाप और उनके बेटे और बेटी ने मेरे काफिले को रोका और कहा- मेरे बच्चे को इंटरव्यू में गलत अंक दे दिया जाता है जिससे मेरे बच्चे का 3 बार से सिलेक्शन नहीं हुआ है। रोते हुए माँ ने कहा- जब आपकी सरकार बन जाएगी तो गडबड़ी की जांच करना और दोषियों को जेल के पीछे भेजना।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button