खरसिया में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का पूजा अर्चना कर, दिग्गज भाजपा नेता तरुण सिंह ठाकुर की अगुवाई में शुरू हुआ बहुप्रतीक्षित कार्य!


खरसिया : क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण मंगलवार को साकार हुआ, जब खरसिया भाजपाके दिग्गज नेता तरुण सिंह ठाकुर के कर-कमलों से हमाल पारा स्थित माँ शीतला मंदिर के सामने प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रेलवे विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग तथा ओवर ब्रिज निर्माण से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भूमि पूजन के साथ ही खरसिया क्षेत्र के नागरिकों के वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने का एहसास साफ झलक रहा था।
ओवर ब्रिज के अभाव में वर्षों से जाम की समस्या, आवाजाही की दिक्कतें और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। लेकिन अब जब भाजपा सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है, तो क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी की लहर है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह परियोजना खरसिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और शहर के यातायात दबाव को काफी हद तक कम करेगी। इसे भाजपा सरकार की जनहितैषी सोच और सक्रिय नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता तरुण सिंह ठाकुर, जिन्हें खरसिया का ऐसा नेता माना जाता है जो बिना दिखावा, बिना फोटोबाजी के हमेशा जनहित में निष्ठापूर्वक कार्य करता है, ने सभी उपस्थित नागरिकों को मिष्ठान वितरण कर इस शुभ अवसर की बधाई दी।
स्थानीय जनता ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद व्यक्त करते हुए भाजपा नेता तरुण ठाकुर तथा प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह परियोजना खरसिया के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।



