ब्रेकिंग न्यूज़

खरसिया में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह!

खरसिया (रायगढ़): किसानों के लंबे इंतज़ार का अंत हो गया। आज दिनांक 25 नवंबर 2025 को T.S.S. (सेवा सहकारी समिति) खरसिया में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। किसानों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री रविंद्र प्रकाश गबेल (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि) ने केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रमुख गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से श्री बलदेव कुर्रे (जिला पंचायत सदस्य), श्री पालू राठौर,श्री मनोज राठौर,श्रीमति गायत्री केसरवानी,श्रीमति लक्ष्मी साहू,श्री कौशल गवेल,श्री जयप्रकाश डनसेना,श्री नूतन पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरधारी गबेल ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था बनाए रखना समिति और प्रशासन दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसी तरह श्री बलदेव कुर्रे ने भी किसानों को बधाई देते हुए समिति को बेहतर प्रबंधन के लिए सहयोग की अपील की।
खरीदी केंद्र में सुविधाएँ!
समिति प्रबंधन के अनुसार, किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र में पर्याप्त बारदाना, पानी, छाया, और बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। किसानों से अनुरोध है कि टोकन सिस्टम के अनुसार ही धान लेकर पहुँचें, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और खरीदी कार्य सुचारू ढंग से चलता रहे।

धान खरीदी के शुभारंभ के साथ खरसिया क्षेत्र में किसान समुदाय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा जा रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button