ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ति जिले में कांग्रेस का नया नेतृत्व : श्रीमती रश्मि गबेल बनीं जिलाध्यक्ष!

सक्ति : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्ति जिले की जानी-मानी समाजसेवी एवं कर्मठ महिला नेता श्रीमती रश्मि गबेल को जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व द्वारा भरोसा जताए जाने के बाद श्रीमती गबेल ने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगी और कांग्रेस की नीतियों व विचारों को प्रत्येक जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और यही विचारधारा उनके कार्यकाल की प्राथमिकता होगी।
रश्मि गबेल लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता मानते हैं कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है। जगह-जगह बधाई संदेश मिल रहे हैं तथा आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन के विस्तार की योजनाएँ बनाई जा रही हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिले की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए रश्मि गबेल जैसा अनुभवी और समर्पित नेतृत्व ही संगठन को मजबूती प्रदान कर सकता है। आने वाले समय में कांग्रेस एकजुट होकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने तथा जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाने का काम करेगी।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नई जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कामना की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button