ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम रूचिदा में हर्षोल्लास से हुआ लक्ष्मी पूजन, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल ने की शिरकत!

पुसौर :- सूपा मंडल क्षेत्र के ग्राम रूचिदा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी देवी लक्ष्मी का विधिवत पूजन एवं भव्य आयोजन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा 28 नवम्बर 2025 को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल उपस्थित हुईं।

कार्यक्रम में पहुँचने पर ग्रामीणों ने जिलापंचायत सदस्य का आत्मीय स्वागत किया। श्रीमती पटेल ने लक्ष्मी देवी के समक्ष क्षेत्रवासियों के बेहतर भविष्य, खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी सदैव उस स्थान पर निवास करती हैं जहाँ मेहनत, सत्य और सद्भाव होता है। उन्होंने समाज में आपसी एकता और सहयोग बनाये रखने का संदेश दिया तथा क्षेत्र के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया।

ग्राम के श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर माँ लक्ष्मी के चरणों में दीप प्रज्जवलित किए। महिलाओं तथा युवा वर्ग की उपस्थिति इस बात का प्रतीक रही कि परंपरा और संस्कृति आज भी गाँव में मजबूती से स्थापित है। कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं जिससे माहौल भक्तिमय और आनंदमय बना रहा।

पूजन कार्यक्रम में राजू साव, श्री विरेंद्र पटेल, समिति के सक्रिय सदस्यगण, ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। आयोजन की सफलता में ग्राम के युवाओं की उल्लेखनीय भूमिका रही। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button