ब्रेकिंग न्यूज़

जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण एवं अनैतिक व्यापार रोकथाम समिति में शामिल हुईं सुखदाई चौहान!

रायगढ़/तारापुर :- छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, रायपुर द्वारा जारी आदेश (सवि/2007 दिनांक 20/11/2007) के अनुशंसाओं के अनुसार जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला उत्पीड़न की घटनाओं की सतत निगरानी, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों पर प्रभावी रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को समय पर मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला महिला बाल विकास रायगढ़ के द्वारा जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण तथा अनैतिक व्यापार रोकथाम समिति का गठन किया गया है।

इस समिति के अध्यक्ष के रूप में रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया है, वहीं अन्य विभिन्न विभागों और सामाजिक क्षेत्रों से कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसी क्रम में तारापुर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती सूखदाई चौहान को समिति में सदस्य के रूप में स्थान प्रदान किया गया है।

उनके सामाजिक कार्य, जनहित में सक्रियता और महिला कल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपना प्रशासन का सराहनीय निर्णय माना जा रहा है। सूखदाई चौहान लंबे समय से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं पर उनकी गहरी पकड़ और समाधान की दिशा में उनके प्रयास समाज में सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने श्रीमती चौहान को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके अनुभव और संवेदनशील नेतृत्व से जिले में महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़े कार्य और अधिक सशक्त होंगे।

सरकार द्वारा गठित यह समिति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगी — ऐसी उम्मीद प्रदेशभर में की जा रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button