हमर अमित भईया जल्दी छूटही — बोस ब्रिगेड प्रवीण विजय जायसवाल!

रायगढ़ :- बोस ब्रिगेड यूथ ऑन कर्तव्यपथ के प्रवीण विजय जायसवाल ने सोशल मीडिया में भावनात्मक पोस्ट करते हुए कहा कि “जेल के ताला टूट ही… हमर अमित भईया जल्दी छूट ही”। उन्होंने ठेठ छत्तीसगढ़ी भाखा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल के प्रति अपना समर्थन और संवेदना प्रकट की।
प्रवीण ने सबसे पहले अमित बघेल की माता जी, जो हाल ही में “छत्तीसगढ़ महतारी” की गोद में समाहित हो गईं, को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा छत्तीसगढ़ उनकी परिवार के साथ खड़ा है। प्रवीण ने स्पष्ट कहा कि वे जनता के बीच जाकर अमित बघेल के समर्थन में आवाज़ उठाते रहेंगे और “गोठ म अंजोर करे के कोशिश करहूँ।”
प्रवीण ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि आज जो भी नेता-मंत्री छत्तीसगढ़ी भाषा में मंचों से बखान करते हैं, बड़े-बड़े मंचों पर छत्तीसगढ़ी में जनता से संवाद करते हैं या “छत्तीसगढ़िया पिच” पर बैटिंग करते हैं—वह सब केवल और केवल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल की देन है। उन्होंने कहा कि अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता, हक-अधिकार और जनसंकल्प की लड़ाई को एक नई दिशा दी है।
उन्होंने आगे कहा कि “छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी अउ छत्तीसगढ़िया मन बर निस्वार्थ बुता करइया, हक अधिकार बर मुखर लड़इया अमित भईया के आज के विषम परिस्थिति म हम सब छत्तीसगढ़िया ल ओखर साथ देबे के जरूरत हवय।”
बोस ब्रिगेड के प्रवीण विजय जायसवाल ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता का विश्वास, छत्तीसगढ़ी अस्मिता की लड़ाई और सांस्कृतिक सम्मान—इन सबके लिए अमित बघेल का साथ देना समय की मांग है।



