ब्रेकिंग न्यूज़

सूपा मंडल भाजपा महामंत्री गौतम गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल भाजपा महामंत्री गौतम गुप्ता का जन्मदिन 10 दिसंबर 2025, बुधवार को ग्राम सुर्री में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौतम गुप्ता के साथ मिलकर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं ऊर्जा देखते ही बन रही थी।

गौतम गुप्ता सूपा मंडल के एक सक्रिय, ऊर्जावान और लोकप्रिय भाजपा नेता के रूप में जाने जाते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और सेवा भाव को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ता हमेशा उनकी प्रशंसा करते हैं। गुप्ता हमेशा मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं। भाजपा के सशक्त महामंत्री के रूप में उनकी पहचान पिछले कुछ वर्षों में और अधिक मजबूत हुई है।

जन्मदिन के इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और संगठन में नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की। सभी ने एक सुर में कहा कि गौतम गुप्ता जैसे निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत होते हैं, जो समाज और पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहते हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता खीरसागर नायक, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, भाजपा नेता राजकुमार छत्तर, महामंत्री कमलधर नायक, यशवंत प्रधान, चरण भारती, हेमसागर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button