ब्रेकिंग न्यूज़

उपसरपंच सुरेंद्र कुर्रे के पिता स्व. प्रेमलाल कुर्रे को सरपंच मीनाक्षी नायक ने दी श्रद्धांजलि!


रायगढ़। विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत सुर्री के उपसरपंच सुरेंद्र कुर्रे के पिता स्व. प्रेमलाल कुर्रे का 4 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। उनके देहांत पर ग्राम सुर्री की सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।

सरपंच मीनाक्षी नायक ने बताया कि स्व. प्रेमलाल कुर्रे दो बार जनपद सदस्य रहे और जनपद पंचायत पुसौर में दो बार कृषि स्थायी समिति के सभापति का दायित्व संभाला। उन्होंने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल और सुर्री के भूतपूर्व सरपंच निरंजन नायक के मार्गदर्शन में किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए।
अपने जीवनकाल में उन्होंने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए समाज और किसानों की बेहतरी के लिए योगदान दिया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

सरपंच मीनाक्षी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button