चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कटेकोनी( छोटे) धान उपार्जन केंद्र में निगरानी हेतु निट्टू महंत विधायक प्रतिनिधि नियुक्त!

डभरा। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड डभरा के अंतर्गत आने वाले 31 धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु विधायक रामकुमार यादव ने विशेष कदम उठाया है। इस कड़ी में धान उपार्जन केंद्र ग्राम कटेकोनी छोटे में विश्वसनीय और उत्तरदायी युवा कार्यकर्ता निट्टू महंत को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
निट्टू महंत अपने उत्तरदायित्व और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में नियुक्ति को लेकर स्थानीय किसानों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। नियुक्ति के पश्चात नीटू महंत ने कहा कि विधायक रामकुमार यादव के आशीर्वाद और भरोसे से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें बहुत महत्वपूर्ण है और वह इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को पंजीकरण और बारदाना जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह शासन के समक्ष समय-समय पर समस्याओं को उठाएंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे। निट्टू महंत ने इस अवसर पर विधायक यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
विधायक प्रतिनिधि के रूप में निट्टू महंत की नियुक्ति से न केवल किसानों का विश्वास बढ़ा है बल्कि कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है। क्षेत्र के लोग मानते हैं कि उनकी सक्रियता और जिम्मेदार दृष्टिकोण से धान खरीदी प्रक्रिया और किसानों के हितों की सुरक्षा और प्रभावी होगी।
निट्टू की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर प्रशासन और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनकी यह नियुक्ति न सिर्फ किसानों के हित में है बल्कि विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और विकास कार्यों में भी एक सकारात्मक प्रभाव डालेगी!



