ब्रेकिंग न्यूज़
सामाजिक व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हेमसागर श्रीवास पत्रकार ने स्व. जोगीराम रात्रे जी के दशकर्म में दी श्रद्धांजलि!


पुसौर :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सूपा मंडल के पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री एवं कर्मठ कार्यकर्ता परदेशी रात्रे के पिताजी स्वर्गीय जोगीराम रात्रे जी के ग्राम रनभाठा दशकर्म कार्यक्रम में दिनांक 16/12/2025 दिन मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार हेमसागर श्रीवास शामिल हुए।
इस अवसर पर हेमसागर श्रीवास ने स्व. जोगीराम रात्रे जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं परिचितजन भी उपस्थित रहे।



