LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तारापुर मंडल के ग्राम धनागर में अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन!


रायगढ़ :- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर तारापुर मंडल के ग्राम धनागर में सुशासन दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह आयोजन ग्राम धनागर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेश पटेल के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल सहित सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश को दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों के नेता थे, जिनकी नीतियां जनहित और सुशासन पर आधारित थीं। नरेश पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी का सपना था कि गांव-गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण भारत विकास की मुख्यधारा से जुड़े। आज वह सपना साकार हो चुका है और इन सड़कों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिली है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल ने भी अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सुशासन दिवस हमें ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों को अपनाने की सीख देता है।
इस अवसर पर मंडल के द्वय महामंत्री क्षिति भूषण पटेल एवं कैलाश निषाद, कार्यकर्ता उद्धव बैरागी, राजेंद्र डनसेना, जगबंधु महंत, सरपंच गायत्री साव, सुमित्रा यादव, टेकलाल साहू, कमलेश डनसेना, शिव नारायण यादव, धनुर्जय पटेल, किशन दास मानिकपुरी, घनश्याम साहू, धीरेन्द्र प्रधान, लोकेश साहू, अमित चौहान, कैलाश चौहान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button