LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने बेमेतरा अकैडमिक वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक समारोह “Shining Stars 15” में की शिरकत!


बेमेतरा :-छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी आज बेमेतरा स्थित अकैडमिक वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक समारोह “Shining Stars 15” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर तैयार की गई शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के वार्षिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी में विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार, सामाजिक जागरूकता सहित कई विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नवाचार को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button