LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठभाजपा नेता नरेश पटेल के जनहित मुद्दों के आगे कांग्रेस विधायक ही नहीं, भाजपा के जयचंद भी थर्राते हैं!*

*खरसिया क्षेत्र की राजनीति में वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पटेल एक बार फिर जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। नरेश पटेल की सबसे बड़ी ताकत है—जनता के सवालों को निडरता के साथ सड़क से सदन तक उठाना। चाहे किसानों की समस्याएं हों, युवाओं का रोजगार, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली या प्रशासनिक लापरवाही—नरेश पटेल हर मुद्दे पर आक्रामक और तथ्यात्मक आवाज बनकर उभरते हैं।
यही कारण है कि उनके जनहितकारी सवालों के सामने कांग्रेस विधायक अक्सर असहज नजर आते हैं।* जनसभाओं और सार्वजनिक मंचों पर जब नरेश पटेल सीधे जवाब मांगते हैं, तब विपक्ष को सफाई देने में पसीना आ जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा के भीतर बैठे तथाकथित “जयचंद” भी नरेश पटेल के तेवर से थर्राते दिखाई देते हैं।
नरेश पटेल किसी दल विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि जनता के हक में राजनीति करते हैं। यही वजह है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता कुछ नेताओं को रास नहीं आ रही। भीतरघात की राजनीति करने वाले ऐसे चेहरे, जो सत्ता के लिए जनहित से समझौता करते हैं, नरेश पटेल के स्पष्ट और बेबाक रुख से घबराए हुए हैं।
आज खरसिया की जनता यह साफ समझ चुकी है कि जो नेता बिना डर के सच बोलता है, वही असली जननेता होता है कार्यकर्ता के पीड़ा को समझे गा l नरेश पटेल इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।*

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button