गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की पूजनीय माता को सनत नायक ने दी श्रद्धांजलि!

रायपुर — छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती स्वर्णलता देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला संगठन कोषाध्यक्ष श्री सनत नायक ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री सनत नायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती स्वर्णलता देवी का जीवन सरलता, संस्कार और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा, जिसकी स्मृतियाँ परिवार और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शांति एवं गंभीर वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया तथा ईश्वर से परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दुखद अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्वर्गीय श्रीमती स्वर्णलता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



