नावापारा “अ ” में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, एनटीपीसी लारा के सहयोग से युवाओं को मिला खेल प्रोत्साहन!

रायगढ़ :-पुसौर ब्लॉक के ग्राम नावापारा “अ” में माँ समलेश्वरी क्रिकेट समिति के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन 1 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया।
उक्त टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत युवा खेल कल्याण की भावना से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। एनटीपीसी के इस सहयोग से न केवल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच भी मिला।
समापन अवसर पर माँ समलेश्वरी क्रिकेट समिति ने एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समिति की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए लोक निर्माण जनपद पंचायत पुसौर के सभापति श्री कृष्णा प्रधान ने एनटीपीसी लारा के एचआर अधिकारी श्री जाखिर खान को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान खेल और सामाजिक विकास में एनटीपीसी की भूमिका को प्रेरणादायी बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया।
माँ समलेश्वरी क्रिकेट समिति ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। समिति ने भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।



