अस्तित्व एक पहचान रायपुर शाखा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर महाप्रसाद का वितरण*

अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान की रायपुर शाखा के सौजन्य से मकर संक्रांति के अवसर पर महाप्रसाद का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में रायपुर कार्यकारिणी से साहित्य प्रभारी सुषमा पटेल , रायपुर संगठन प्रभारी रेशमा पटेल , सक्रिय सदस्य ममता पटेल,मोनिका पटेल , लतिका तम्बोली, पीहू तम्बोली, मंजू पटेल,प्रमिला पटेल, अन्नू, जाह्नवी पाठक, सारंगढ़ से भारती पटेल रायगढ़ से रश्मि पटेल, कान्ति पटेल सभी के आर्थिक सहयोग एवं कार्यकारिणी रेशमा पटेल जी के विशेष योगदान व श्रम दान से महाप्रसाद वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ।
रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में सेवा एवं समर्पण भाव के साथ पुण्यकारी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पंडित जी को अंग वस्त्र से सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच खीर महाप्रसाद, कंबल, 11 किलोग्राम तिल के लड्डू तथा पानी की बोतलों का वितरण किया गया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता के भाव को सुदृढ़ करना है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को राहत मिली, वहीं प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की कामना की।
संस्था ने अंत में सभी सहयोगकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सेवा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान विगत चार वर्षों से समय -समय पर विभिन्न चरणों में कार्य करती आ रही है ।



