ब्रेकिंग न्यूज़

बोरोडीपा बालक छात्रावास बना अनुशासन, संवेदना और संस्कारों का केंद्र — छात्रों को मिली दैनिक जरूरतें व ठंड से राहत!



बोरोडीपा बालक छात्रावास बना अनुशासन, संवेदना और संस्कारों का केंद्र — छात्रों को मिली दैनिक जरूरतें व ठंड से राहत!

रायगढ़:- विकासखंड पुसौर के बोरोडीपा स्थित बालक छात्रावास में छात्रों के सर्वांगीण विकास और बेहतर जीवन-यापन की दिशा में सराहनीय पहल देखने को मिली। छात्रावास प्रभारी भुवनेश्वर चौहान के नेतृत्व में छात्रों को उनकी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं—जैसे तेल, ब्रश, साबुन, कोलगेट सहित अन्य उपयोगी सामग्री—का वितरण किया गया। इसके साथ ही ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को स्वेटर भी प्रदान किए गए, जिससे बच्चों को सर्दी से राहत मिल सके।

इस अवसर पर बोरोडीपा छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता की उपस्थिति में छात्रों को दैनिक आवश्यकता की सामग्री वितरित की गई। वहीं जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान के कर-कमलों से छात्रों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

छात्रावास प्रभारी भुवनेश्वर चौहान के कार्यकाल में छात्रावास की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। छात्रों की जरूरतों के अनुरूप समय-समय पर दैनिक सामग्री का वितरण, स्वच्छता, अनुशासन और पढ़ाई से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि छात्रावास अब केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का मजबूत आधार बनता जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के जीवन में दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष से सीखने का मंदिर होता है। यहां बच्चों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रभारी भुवनेश्वर चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बहुत ही बेहतरीन तरीके से छात्रों की देखभाल कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब प्रशासनिक जिम्मेदारी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाई जाए, तो छात्रावास जैसे संस्थान बच्चों के जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button