भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मंडल प्रभारियों की सूची की जारी, विकसित भारत गारंटी रोजगार मिशन से जोड़ने पर जोर!

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान के निर्देशानुसार तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मधुलता पटेल की अनुशंसा पर जिले के सभी मंडलों में VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) से जोड़ने हेतु भाजपा महिला मोर्चा के मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अंतिम पंक्ति के आम मजदूर, श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार एवं आजीविका से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिला मोर्चा के माध्यम से योजना की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने और पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई है।


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मधुलता पटेल ने कहा कि संगठन की स्पष्ट सोच है कि विकास की योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर नियुक्त प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे विकसित भारत गारंटी ग्रामीण योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों और लाभों की जानकारी महिलाओं एवं मजदूर वर्ग तक पहुँचाएं।
उन्होंने आगे कहा कि यह मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जनहित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
भाजपा महिला मोर्चा की इस पहल को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ ग्रामीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना



