जनसेवा के संकल्प के साथ मना जननेता रविंद्र गबेल का जन्मदिवस बरगढ़ खोला साजापाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही व्यापक उपस्थिति l


रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़ खोला जोबी मंडल अंतर्गत ग्राम साजापाली में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य भूपेंद्र वर्मा के निवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, भाजपा नेता एवं लोकप्रिय जननेता रविंद्र गबेल का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जन्मदिवस समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं केक खिलाकर भाजपा नेता रविंद्र गबेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। महिला कार्यकर्ताओं ने भी केक खिलाकर स्नेहपूर्वक बधाई दी, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और अपनापन झलकता रहा।

मंडल अध्यक्ष छेदू राम राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि रविंद्र गबेल एक मिलनसार, हंसमुख और जनभावनाओं से जुड़े नेता हैं। वे सदैव गांवों के विकास के लिए तत्पर रहते हैं और क्षेत्र की दैनिक समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हैं। आज क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान में उनके प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गबेल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी।
वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल राठिया ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि रविंद्र गबेल सदैव जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल ने उपस्थित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों से मिल रहा प्रेम और आशीर्वाद वे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी जनहित कार्य के लिए आवश्यकता पड़े, वे हमेशा उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष छेदू राम राठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल राठिया, टीएसएस अध्यक्ष आत्मा राम राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया, महामंत्री बजरंग सिदार, महामंत्री दिनेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन राठिया एवं गुलाब सिंह, मंडल मंत्री सुरेंद्र राजपूत, वंदना मेहर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील चौहान, आदिवासी नेता पंकज राठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




