भक्ति, सेवा और संकल्प का संगम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा का विशेष आयोजन ।


रायगढ़:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर रायगढ़ जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा विधिवत आरती संपन्न कर प्रदेश के मुखिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक प्रमुख मंदिर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। भक्ति भाव से वातावरण गुंजायमान हो उठा और सभी ने एक स्वर में प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात महिला मोर्चा की टीम गौशाला पहुंची, जहां गायों को रोटी एवं हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे भारतीय संस्कृति और गौसेवा की परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मधुलता पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महापौर की धर्मपत्नी सलिता चौहान, मंडल अध्यक्ष दीपमाला गुप्ता, वार्ड पार्षद श्रीमती नेहा देवांगन, भाजपा नेत्री श्रीमती सावित्री मिश्रा, विनिया कारमोरे, संगीता यादव, रामकली शर्मा, उमा उपाध्याय, रागिनी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनों की सक्रिय सहभागिता रही।

जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। महिला मोर्चा सदैव संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



