अयोध्या रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्राम गोर्रा में निकली शोभायात्रा.. आकर्षक झांकी के साथ शामिल हुए लोग…।

रायगढ़:- अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रायगढ़ जिला में और पूरे ग्रामीण क्षेत्रो में भी काफी उत्साह बना हुआ है। वही पुसौर विकासखंड के ग्राम गोर्रा में भी सर्वप्रथम श्रीराम जी का पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पूरे गांव में शोभा यात्रा झांकी, कर्मा नर्तक दल कीर्तन , रामधुन डी जे सहित लोग गाते झूमते नजर आ रहे थे। भगवान श्रीराम जानकी लक्ष्मण व हनुमान जी पात्र अश्व रथ पर सवार थे। मानो ऐसा लग रहा था की पूरी गांव अयोध्या नगरी है। ग्राम गोर्रा के पावन धरा में प्राण प्रतिष्ठा भव्य शोभा यात्रा गांव के गली गली में पूरे उत्साह के साथ लोग श्रीराम की झांकी का स्वागत करते हुए थाली में दीप प्रज्ज्वलित के साथ फूल मालाओं से पूजा अर्चना की गई।गांव के गली गली दीप से पूरा गांव जगमगा उठा। माताए बहने श्रीराम की झांकी के स्वागत के लिए द्वार पर रंगोली बनाकर दीपो से सजाकर कलश स्थापना के साथ अपनी रामलला प्रभु के दर्शन के लिए भक्ति पूर्वक नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में गांव की देवी स्वरूपा माताओं ने अक्षत कलश के साथ जय राम श्रीराम जय जय राम की जयकारा लगाते हुए खुशियां मना रहे थे। जहा आदर्श कला मंदिर के युवाओं व ग्रामवासियो द्वारा उत्साह पूर्वक नाचते गाते झूमते जय श्रीराम की जय कारा लगाते हुए भक्ति में भाव विभोर हुए। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। यह ऐतिहासिक समय में ग्राम गोर्रा में रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकलना क्षेत्र में सुखद चर्चा का विषय रहा।




