खरसिया विधानसभा के ग्राम धनागार और कुसमुरा बने भाजपा की राजनीति के मुख्य द्वार.. भाजपा के प्रति दोनों गांव की जनताओ में अपार लगाव!

LIVE TV ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राज्य

रायगढ़। खरसिया विधानसभा के ग्राम धनागार और कुसमुरा आज भाजपा की राजनीति के मेन गेट कहे जा रहे हैं, जहाँ से राजनीतिक गतिविधियों की नई दिशा तय हो रही है। दोनों गांव लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं।

गांव के लोगों ने बताया कि अब क्षेत्र की जनता हिंदूवादी और सनातनी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को खुलकर समर्थन दे रही है। भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को जनता ने अत्यंत लाभकारी और विकासोन्मुख बताया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब समय आ गया है जब खरसिया विधानसभा में भाजपा को मजबूत नेतृत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका, इसलिए आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत होगी !

Editor Hemsagar shrivas