प्रेस क्लब इंदौर में प्रियंका कौशल का स्वागत, पत्रकारिता की संस्कृति की सराहना!


इंदौर। प्रेस क्लब इंदौर में वरिष्ठ पत्रकारों एवं पदाधिकारियों द्वारा पत्रकार प्रियंका कौशल का आत्मीय स्वागत किया गया। अल्प प्रवास पर इंदौर पहुँचीं प्रियंका कौशल ने इस अवसर पर इंदौर की पत्रकारिता, संस्कृति, सभ्यता और सौहार्द की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “मेरा सौभाग्य है कि मैं इंदौर से हूँ। इंदौर की पत्रकारिता और प्रेस क्लब की परंपराओं की दूसरी कोई मिसाल नहीं है। यहां वरिष्ठ पत्रकार, अनुभव में छोटे साथियों का भी उसी आत्मीयता से सम्मान करते हैं।”
स्वागत समारोह में आदरणीय मुकेश तिवारी, प्रदीप जोशी, संजय त्रिपाठी, प्रवीण बरनाले, राहुल वाबीकर सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, विजय भट्ट, वरिष्ठ छायाकार राजेंद्र कोपरगांवकर, समय जगत, प्रदीप मसीही, गौरव कंछल, चेतन मोहनवानी एवं समाजसेवी गिरधर नागर की उपस्थिति रही।
प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कारडम ने एक दिन पूर्व ही उन्हें आमंत्रित किया था। वहीं सुधेश तिवारी एवं डॉ. अर्पण जैन ने ओमशांति भवन पहुंचकर सम्मान व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी ने फोन पर शुभकामनाएं दीं। प्रेस क्लब परिसर में पीटीआई ब्यूरो चीफ हर्षवर्धन प्रकाश से भी आत्मीय भेंट हुई। प्रियंका कौशल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इंदौर के पत्रकारों को प्रणाम किया।



