LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महिला दिवस पर सम्मानित हुईं निर्भीक पत्रकार आरती वैष्णव, समाज सेवा के लिए मिला सम्मान !

 

रायगढ़/खरसिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग खरसिया द्वारा जनपद सभा कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एवं निर्भीक महिला पत्रकार आरती वैष्णव को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास से नई पहचान बना रही हैं तथा समाज को नई दिशा दे रही हैं।


इस अवसर पर आरती वैष्णव की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सक्रियता और उनकी बेबाक पत्रकारिता की सराहना की गई। अतिथियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महिला शक्ति के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका का प्रतीक हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button