LIVE TV

असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री ने की वर्चुअल बैठक।

रायपुर  :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने प्रभार क्षेत्रों में होने वाले असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कालीआबोर, बरहमपुर, होजाई, लुमडिंग, गोलाघाट, डेरगाँव, बोकाखाट, खुमतई एवं सरूपाथर विधानसभा क्षेत्रों के नौ प्रवासी विधानसभा प्रभारियों के साथ चर्चा की।


बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वित्त मंत्री ने सभी प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने और आम जनता तक सरकार की योजनाओं व नीतियों को पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और बेहतर समन्वय से चुनाव में अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। बैठक में सभी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button