LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कुसमुरा राम नाम यज्ञ में गूंजा भक्ति का स्वर,  भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुसमुरा में आयोजित राम नाम यज्ञ कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक शामिल हुए। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिला, पुरुष और युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सनत नायक ने स्वयं राम नाम का कीर्तन कर भगवान श्रीराम की आराधना की। उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं।


राम नाम यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान से गांव में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और राम नाम की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
ग्राम कुसमुरा के इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर का लाभ उठाया और पुण्य अर्जित किया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं।
इस तरह का धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करता है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। ग्राम कुसमुरा में आयोजित यह राम नाम यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button