LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

“जनभागीदारी से मजबूत लोकतंत्र: चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने 200 महिलाओं को कराया विधानसभा का प्रेरणादायी भ्रमण, जागरूकता की अनूठी मिसाल”

 

 

 

 

सक्ती/चंद्रपुर। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमारयादव ने एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र की महिलाओं को लोकतंत्र के मंदिर का प्रत्यक्ष अनुभव कराया। सोमवार, 16 मार्च को उन्होंने लगभग 200 महिलाओं को छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का भ्रमण कराया, जहां महिलाओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

इस अवसर पर विधायक यादव ने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार विधानसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है और योजनाएं बनाई जाती हैं, जो आगे चलकर आम जनता तक पहुंचती हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महत्व को समझाते हुए कहा कि जनता की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।
विधायक रामकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक नागरिक बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


भ्रमण के बाद विधायक ने रायपुर स्थित अपने निवास में सभी महिलाओं का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ क्षेत्र के विकास और समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा सभी को परिवार के सदस्य की तरह भोजन भी कराया। विधायक के इस आत्मीय व्यवहार से महिलाएं बेहद प्रसन्न नजर आईं।
क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें नई जानकारी मिली है और लोकतंत्र को समझने का अवसर प्राप्त हुआ है। विधायक रामकुमार यादव की यह  न केवल महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button