

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुचिदा में युगल साहू के स्मृति में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौहारी डीपा बस्ती में दिनांक 17 जनवरी 1025 को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा युवा नेता राजमोहन दास महंत ( डाक्टर) ने शिरकत किए। सर्वप्रथम मुख्यातिथि डाक्टर महंत ने मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात कबड्डी खिलाड़ियों से महंत ने रूबरू होकर उनसे परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डाक्टर महंत को आयोजक सहित सदस्य गण ने पुष्पहार से स्वागत किया व विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में राजमोहन दास महंत (डॉक्टर) ने आयोजकर्ता और खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि इस तरह से गांव गांव में कबड्डी खेल का होना गांव की एकता और प्रतिभा को दर्शाता हैं। इस पारंपरिक खेल को आज पर्यन्त तक युवा पीढ़ी के द्वारा बनाया रखना बहुत बड़ी महत्ता की बात है। डाक्टर महंत ने उपस्थित खिलाड़ियों को यह संदेश दिया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम की जीत और दूसरे का हार होता है । लेकिन यह केवल भावना तक ही है। खेल में हारे हुआ व्यक्ति भी हारकर बाजीगर बनता है। इन्होंने युवा ओ को कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के रूप में अनेक युवा प्रोत्साहन योजना और युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। भाजपा युवा नेता महंत गांव की प्रतियोगिताओ में सदैव सहयोग करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे सुरेंद्र बघेल ने कहा कि आज के समय में पारंपरिक खेलो से लोग दूर होते जा रहे है। हमें अपने देश की संस्कृति परंपरा को नहीं भूलना चाहिए। हमारे संस्कृति धरोहर को बचाने के लिए पारंपरिक खेलकूद आवश्यक है। जिससे गांव सहित राष्ट्र का निर्माण में बड़ी प्रतिभा मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि देव साहू, योगेश चौहान युवा नेता , कैलाश श्रीवास ( शिक्षा समिति अध्यक्ष)गुरुदास महंत, मनीष महंत, तपेंद्र महंत, सौगंध, भानुप्रताप बघेल सहित सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिती रही।



