भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल का आरोप कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बिना महिलाओं की महिला-चर्चा हास्यास्पद*

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला रायगढ़ की अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कांग्रेस द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “जिस कांग्रेस ने 70 साल तक महिला आरक्षण बिल को लटकाए रखा, वही कांग्रेस आज महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही है। मधुलता पटेल ने कहा कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बिना महिलाओं की महिला-चर्चा कांग्रेस के लिए हास्यास्पद स्थिति पैदा कर रही है। महिला आरक्षण को लेकर इससे बड़ा ढोंग और नौटंकी क्या हो सकती है? कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बिना महिलाओं की महिला-चर्चा करना महज रस्म अदायगी है। स्थिति यह है कि कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं भी अब कांग्रेस कार्यालय जाना नहीं चाहती। मधुलता ने भाजपा महिला सम्मेलन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के जिला कार्यालय में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर आरोप लगाने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई। हैरानी की बात यह है कि पूरे प्रेस वार्ता में मंच से लेकर श्रोताओं तक कांग्रेस की एक भी महिला कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थी “जो पार्टी महिला आरक्षण पर ज्ञान दे रही है, उसकी प्रेस वार्ता में एक भी बहन-बेटी को बोलने का मौका नहीं मिला। यही कांग्रेस का असली महिला-विरोधी चेहरा है। कांग्रेस की कथनी और करनी में यही अंतर है। महिला अध्यक्ष पटेल ने कहा बीजेपी ने महिलाओं को सम्मान दिया वही कांग्रेस ने अपमान किया। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक कानून पारित करवा कर दिखाया।

कांग्रेस दशकों तक सिर्फ बिल लाती रही लेकिन पास नहीं कराया। कांग्रेस का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए मधुलता ने इतिहास बताते हुए कहा जब बाबा साहेब ने हिंदू कोड बिल लाकर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना चाहा, तब कांग्रेस ने ही विरोध किया और बाबा साहेब को इस्तीफा देना पड़ा। आज वही कांग्रेस महिला-हितैषी बनने का नाटक कर रही है। “संविधान निर्माता बाबा साहेब की तस्वीर संसद में लगवाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। पटेल ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहाँ महिला मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक* महिलाओं को संगठन में बराबर भागीदारी मिली है। कांग्रेस की सत्ता रहते हुए भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का अहम दायित्व महिला नेत्री पूनम पटेल सोलंकी को दिया गया। वही कांग्रेस के इस पद पर किसी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की। कांग्रेस के पास महिला नेत्रियों का अभाव है इसलिए वह चाहती है कि महिला आरक्षण लागू ना हो।आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी हैं। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार में 3 महिला मंत्री हैं। कांग्रेस बताए कि उनके शासन में कितनी महिलाओं को स्थान दिया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस से तीन सवाल पूछते हुए कहा आपकी प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण पर बोलने के लिए एक भी महिला क्यों नहीं थी? 70 साल में आपने महिला आरक्षण बिल पास क्यों नहीं कराया? आपकी पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष कितनी हैं? कांग्रेस का महिला प्रेम सिर्फ चुनावी है। जब बात जमीन पर उतरने की आती है तो मंच पर सिर्फ पुरुष दिखते हैं।” मधुलता ने कहा कि रायगढ़ की महिलाएं कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी हैं। “मोदी जी ने महिलाओं को लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, उज्ज्वला, मुद्रा, मातृ वंदना जैसी योजनाओं से सशक्त किया है। कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे। भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस के इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए घर-घर जाकर बहनों को सच्चाई बताएगा।



