ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम गोर्रा मे अदानी कंपनी पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने जनदर्शन में लगाई गुहार!

रायगढ़। जिले के जनदर्शन कार्यक्रम में सोमवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां ग्राम जामपाली निवासी राजेंद्र साहू ने Adani Group के प्रबंधकों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।
जनदर्शन में सौंपे गए आवेदन के अनुसार, राजेंद्र साहू ने बताया कि उनकी निजी भूमि ग्राम गोर्रा में स्थित है, जिसका खसरा नंबर 145/1 दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर अदानी कंपनी द्वारा रेलवे लाइन बिछाने के लिए ओभर ब्रिज़  का कार्य जबरन किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि यह कार्य उनकी निजी जमीन पर बिना अनुमति के किया जा रहा है।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने जमीन पर हो रहे कथित अतिक्रमण का विरोध किया तो कंपनी के प्रबंधक किशोर रावत और मनोज पटेल द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है तथा घर से बाहर निकलने और आने-जाने के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।


राजेंद्र साहू ने प्रशासन को बताया कि वर्तमान स्थिति में उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके कारण मजबूर होकर उन्होंने जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button