देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनपद पंचायत पुसौर में कर्मचारियों के साथ भेदभाव ? सीईओ चेंबर में एसी, बाकी कर्मचारी गर्मी में बेहाल !

रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत पुसौर कार्यालय में इन दिनों एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि जहां एक ओर जनपद पंचायत के सीईओ चेंबर में एयर कंडीशनर (एसी) की सुविधा उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर कार्यालय के अन्य कर्मचारी भीषण गर्मी और उमस के बीच काम करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज है कि आखिर ऐसी व्यवस्था क्यों, जिसमें केवल अधिकारियों को विशेष सुविधा मिले और बाकी कर्मचारियों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जाए। गर्मी के इस मौसम में कई कर्मचारी पंखों और खराब वेंटिलेशन के सहारे घंटों काम कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि कार्यालय में एसी जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, तो उसका लाभ केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं होना चाहिए। कर्मचारियों का भी समान रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए, क्योंकि अधिकतर कामकाज उन्हीं के माध्यम से संचालित होता है।
चर्चा यह भी है कि क्या शासन के किसी विशेष नियम में यह उल्लेख है कि केवल जनपद पंचायत सीईओ के कक्ष में ही एसी लगाया जाए। यदि अधिकारियों को सुविधा दी जा रही है, तो कर्मचारियों के कार्यस्थल को भी सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जनपद पंचायत कार्यालय में सभी कर्मचारियों के लिए समान सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्य का वातावरण बेहतर हो सके और कर्मचारियों को राहत मिल सके।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button