लापरवाही और अनियमितताओं पर कलेक्टर सख्त, NRLM से प्रवीण त्रिपाठी व मनरेगा शाखा से राजेश शर्मा पर गिरी गाज!

रायगढ़। जिला पंचायत में लंबे समय से मिल रही शिकायतों और कार्यों में लापरवाही के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मनरेगा शाखा के समन्वयक राजेश शर्मा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) बिहान से जुड़े प्रवीण त्रिपाठी को उनके पदों से हटाकर अन्य स्थानों पर भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों पर लंबे समय से काम में मनमानी, नियमों की अनदेखी और कार्यों में देरी के आरोप लग रहे थे। शिकायतें लगातार कलेक्टर तक पहुंच रही थीं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मनरेगा शाखा में कार्यों की स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया और गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। वहीं बिहान मिशन में भी कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी सामने आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से बदलाव के निर्देश दिए। राजेश शर्मा को धरमजयगढ़ जनपद पंचायत भेजा गया है, जबकि प्रवीण त्रिपाठी को लैलूंगा में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के निर्देश दिए हैं।



