भाजयुमो तारापुर मंडल की पहली परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूती देने युवाओं ने भरी हुंकार !

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) तारापुर मंडल के नवगठित पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक 28 मई को ग्राम तारापुर में सरपंच डिग्रीलाल सिदार के निवास पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष घनश्याम साव ने किया, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का गमछा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक पांडे, जिला महामंत्री उमाशंकर शर्मा, त्रिलोचन राठिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला कार्यसमिति सदस्य लोचन पटेल, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, महामंत्री कैलाश निषाद, रायगढ़ जनपद सभापति उद्योग एवं सहकारिता नंदिनी प्रीतेश पटेल, जनपद सदस्य अंजू मिथलेश पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला मंत्री अंकित मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री साव, मंत्री टेकलाल साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र डनसेना, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शत्रुघ्न सहित मंडल एवं जिले के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में युवा शक्ति को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साव, महामंत्री राजेश पटेल एवं कैलाश चौहान सहित पूरी युवा मोर्चा टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
भाजयुमो नेताओं ने विश्वास जताया कि युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण से तारापुर मंडल में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।



