LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

श्रीमती सत्यलता मिरी (जि. पं. अध्यक्ष)को भाजपा महिला मोर्चा की रायगढ़ जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह ! 

 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी को रायगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की महिला सशक्तिकरण नीति और जमीनी नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सत्यलता मिरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़ी रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्होंने महिला, किसान एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
रायगढ़ जिले की सभी विधानसभा सीटों में महिला मतदाताओं तक पार्टी की योजनाओं, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
भाजपा संगठन ने विश्वास जताया है कि श्रीमती सत्यलता मिरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा रायगढ़ जिले में और अधिक सक्रिय होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी ।उनकी नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्यलता मिरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना किए हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button