ब्रेकिंग न्यूज़

प्रतिपक्ष नेता चरण दास महंत बोले – रामकुमार यादव को पुनः विधायक बनाइए, कांग्रेस की सरकार बनी तो मंत्री बनना तय है !

सक्ती। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव के गृह ग्राम जमगहन में 6 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत  का विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्राम जमगहन स्थित विधायक रामकुमार यादव के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू,  विधायक रामकुमार यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल, जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विधायक रामकुमार यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामकुमार यादव हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करते हैं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहते हैं। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर भी लगातार सक्रिय रहते हैं।
महंत ने उपस्थित जनसमुदाय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसे कर्मठ और जनसेवी विधायक को पुनः विधानसभा भेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “रामकुमार यादव को फिर से विधायक बनाइए। यदि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनका मंत्री बनना भी तय माना जा सकता है।”


नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की।
ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरण दास महंत के आगमन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button